भाजपा का जनाधार बढ़ा: झामुमो छोड़ सैकड़ो से अधिक लोग हुए शामिल

Location: Garhwa

गढ़वा। भाजपा के पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी के आवास पर गुरुवार को डंडा और मेराल प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पांच दर्जन से अधिक लोगों ने झामुमो छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पूर्व विधायक ने सभी को पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया।

पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने कहा कि झारखंड के विभिन्न हिस्सों, खासकर गढ़वा में, भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों का विश्वास तेजी से बढ़ रहा है। यही वजह है कि हर दिन बड़ी संख्या में लोग अन्य दलों को छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने स्थानीय विधायक और मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि मंत्री ने अपने पांच साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार और दमन की नीति अपनाई है, जिससे लोग सच बोलने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाए। मंत्री ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कुचलने का काम किया और प्रशासनिक ताकत का दुरुपयोग कर क्षेत्र के लोगों को हर मोर्चे पर दबाया।

तिवारी ने आगे कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद लोग अब खुद को आजाद महसूस कर रहे हैं। चुनाव के माहौल में प्रशासन और पुलिस पर भी मंत्री का दबाव साफ दिख रहा है। भाजपा कार्यकर्ता इस पर नजर रख रहे हैं और जनता इस बार मंत्री की जमानत जब्त कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है। गढ़वा में भ्रष्टाचार, टेंडर और जमीन लूट, तथा बालू की कालाबाजारी जैसे मुद्दे अब किसी से छिपे नहीं हैं। तिवारी ने दावा किया कि इस बार भाजपा की भारी जीत सुनिश्चित है और मंत्री का फिर से चुनाव जीतने का सपना सिर्फ एक भ्रम साबित होगा।

मंत्री द्वारा पुलिस प्रशासन के जरिए मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन रोकने के मामले पर तिवारी ने कहा कि यह कदम विशेष समुदाय को खुश करने के इरादे से उठाया गया था। उन्होंने लखना गांव जाकर दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाकर प्रतिमा का सफलतापूर्वक विसर्जन कराया। उन्होंने कहा कि वह मां दुर्गा के अपमान का बदला लेने के लिए सौ बार भी जेल जाने को तैयार हैं।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से सतेन्द्र चौधरी, शंकर कुमार ठाकुर, राजकुमार चौधरी, छठू चौधरी, अंशु कुमार चौधरी, अर्जुन कुमार चौधरी, जितेंद्र चौधरी, योगेंद्र चौधरी, छोटू चौधरी, संतोष चौधरी, पप्पू चौधरी, अमर सिंह समेत कई अन्य शामिल है

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
error: Content is protected !!