बिश्रामपुर में ब्रह्मदेव प्रसाद की जनसभा में उमड़ा जनसैलाब, विकास और अधिकारों के संकल्प से गूंजा मैदान

Location: Garhwa

बिश्रामपुर-मंझिआंव विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी और ओबीसी एकता अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष श्री ब्रह्मदेव प्रसाद (बी.डी. प्रसाद) ने जनता हाई स्कूल मैदान, बिश्रामपुर में विशाल जनसभा का आयोजन किया। हजारों की भीड़ ने इस सभा को भव्य रूप दिया, जहां श्री प्रसाद ने क्षेत्र के विकास का संकल्प लेते हुए अपने पक्ष में समर्थन मांगा।

अपने संबोधन में श्री प्रसाद ने 13 तारीख को 13 नंबर पर टॉर्च के बटन (उनका चुनाव चिह्न) को दबाकर मतदान की अपील की। उन्होंने वादा किया कि बिश्रामपुर क्षेत्र से अंधकार को भगाने के लिए टॉर्च के बटन को दबाएं और भरोसा दिलाया कि जीतने पर सिंचाई, सड़क, पुल निर्माण जैसी समस्याओं का समाधान करेंगे। साथ ही सभी पंचायतों में एक साल के भीतर +2 विद्यालय स्थापित कर शिक्षा में सुधार लाने का संकल्प किया।

सभा में उन्होंने ओबीसी, एससी, और एसटी वर्ग के हक और अधिकार की बात उठाई, वर्तमान सरकार पर आरक्षण में भेदभाव का आरोप लगाते हुए न्याय दिलाने का वादा किया। साथ ही, उन्होंने क्षेत्र के वर्तमान विधायक पर व्यक्तिगत लाभ के लिए विकास कार्यों को अवरुद्ध करने का आरोप लगाया।

इस दौरान उनकी पत्नी रजनी देवी मंच पर भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि मैंने अपने पति को समाज सेवा के लिए समर्पित कर दिया है और उनकी हाल की दुर्घटना को याद कर भावुक हो उठीं, जिससे सभा में मौजूद लोग भी भाव-विह्वल हो गए।

सभा में ओबीसी, एससी और एसटी वर्गों के प्रतिनिधियों सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने श्री प्रसाद के संकल्पों को जोरदार तालियों और नारों के साथ समर्थन दिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • OBC
  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!