बिना सूचना बिजली कटौती और जर्जर पोल बदलने के काम से ग्रामीण परेशान

Location: Ramana

रमना (गढ़वा): प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में पुराने जर्जर पोल और तार बदलने का कार्य तेजी से जारी है, लेकिन इस प्रक्रिया ने ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। गलियों और मोहल्लों के साथ-साथ मुख्य मार्गों पर बगैर किसी पूर्व सूचना के घंटों तक बिजली काटी जा रही है, जिससे आमजन में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

काम के दौरान मुख्य सड़कों पर गड्ढे खोदने और पोल खड़ा करने से यातायात बाधित हो रहा है, जिससे जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। वहीं, पोल लगाने में सरकार और विभाग द्वारा तय मानकों का पालन न किए जाने को लेकर भी चर्चा तेज है। कई जगहों पर स्थानीय लोगों ने काम करा रही कंपनी का विरोध किया है।

सूत्रों के मुताबिक, सर्वे के बावजूद कथित प्रभावशाली लोगों के इशारे पर पोल गाड़ने की घटनाएं हो रही हैं। इस संबंध में झामुमो के कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष नागेंद्र कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि संवेदक द्वारा सर्वे और मानकों की अनदेखी करते हुए नियमविरुद्ध ढंग से बिजली के खंभे गाड़े जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई किसानों की जमीन पर जबरन पोल लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले की शिकायत विभागीय अधिकारियों, मंत्री, और सरकार से की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Neeraj Kumar Pathak

    Location: Ramna Neeraj Kumar Pathak is reporter at आपकी खबर News from Ramna

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!