भवनाथपुर विधानसभा में पहले चरण का शांतिपूर्ण मतदान, 68.2% मतदाताओं ने किया मतदान

Location: Garhwa

बंशीधर नगर (गढ़वा): झारखंड विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के पहले चरण में बुधवार को भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी 502 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में मतदान हुआ। इस दौरान मतदाताओं ने निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया, और कुल मतदान प्रतिशत 68.2% रहा।

मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही लोग अपने-अपने मतदान केंद्रों पर कतारबद्ध होकर मतदान का इंतजार करते दिखे। सुबह के समय मतदान की गति थोड़ी धीमी रही, लेकिन दिन बढ़ने के साथ मतदान का प्रतिशत भी बढ़ता गया।

सुबह 9 बजे तक पूरे विधानसभा क्षेत्र में 13.58% मतदान हुआ था, जो 11 बजे तक बढ़कर 31.09% पर पहुंचा। दोपहर 1 बजे तक यह प्रतिशत 46.48% हुआ, जबकि 3 बजे तक यह 61.39% पर पहुंच गया। शाम 5 बजे मतदान समाप्ति तक कुल 68.2% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतदान के इस महापर्व में बुजुर्ग, दिव्यांग, महिला, पुरुष, युवा और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी ने अपने मत का योगदान दिया। मतदान प्रक्रिया के समापन के बाद, मतदान कर्मियों ने ईवीएम और बैलेट यूनिट को सुरक्षित वाहनों के जरिए बाजार समिति गढ़वा में स्थित वज्रगृह में जमा किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!