भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से दो निर्दलीय सहित चार प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर

विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन हेतु निर्धारित तिथि के तीसरे दिन सोमवार को 81 भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से दो निर्दलीय सहित चार प्रत्याशियों ने निर्वाची पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा के समक्ष अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। सर्वप्रथम झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी अनंत प्रताप देव ने अपना नाम निर्देशन पत्र निर्वाची पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा के समक्ष दाखिल किया। उसके बाद निर्दलीय प्रत्याशी देवेंद्र कुमार प्रजापति ने अपना नामांकन पत्र निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष दाखिल किया। तीसरे नंबर पर निवर्तमान विधायक सह भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भानु प्रताप शाही ने दो सेट में अपना नाम निर्देशन पत्र निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष दाखिल किया। चौथे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी राहुल प्रसाद गुप्ता ने अपना नामांकन पत्र निर्वाची प्राधिकारी के समक्ष दाखिल किया। इस तरह विधानसभा चुनाव के निमित्त नामांकन के लिए निर्धारित तिथि के प्रथम व द्वितीय दिन एक भी नामांकन नहीं हुआ था, जबकि तीसरे दिन झामुमो व भाजपा प्रत्याशी सहित चार अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन को ले पूरे दिन शहर में गहमागहमी रही। झामुमो प्रत्याशी अनंत प्रताप देव के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरन को आने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग भाषण सुनने गोसांईंबाग के मैदान में पहुंचे थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!