भवनाथपुर में विकास कार्यों की आधारशिला और भाजपा सरकार बनने पर खदान पुनः चालू करने का वादा: विधायक भानु प्रताप शाही

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर– भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि यदि दो माह बाद राज्य में भाजपा सरकार बनती है, तो भवनाथपुर में बंद पड़ी सेल की दोनों खदानों को पुनः चालू करने और अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का कार्य आरंभ करने का वादा किया। वे रविवार को प्रखंड के तीन पंचायतों में लगभग 12 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले उपस्वास्थ्य केंद्र और तीन सड़क निर्माण परियोजनाओं की आधारशिला रखते हुए यह बात कही।

विधायक भानु प्रताप शाही ने अरसली उत्तरी पंचायत में नारियल फोड़कर और भूमि पूजन कर इन परियोजनाओं का शुभारंभ किया। यहां से अमीरगंज, लामी टोला होते हुए केवरवा तक पथ सुदृढ़ीकरण कार्य, कैलान से मंगरदह टोला तक, और दुर्गा मंदिर से दुबे टोला होते हुए खोह टोला तक की सड़कें शामिल हैं। साथ ही एक उपस्वास्थ्य केंद्र का भी शिलान्यास किया गया।

इस मौके पर विधायक ने कहा कि उन्होंने पहले भी इस सड़क का निर्माण कराया था और अब इसे पुनः निर्माण का वचन पूरा कर रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को हमेशा प्राथमिकता दी है और बिना भेदभाव के क्षेत्र का विकास किया है। शाही ने कोलकाता-अमृतसर कॉरिडोर की परियोजना को रुकवाने के लिए राज्य सरकार और गढ़वा विधायक सह मंत्री मिथलेश ठाकुर को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने कहा कि यदि भाजपा की सरकार बनती है, तो दो वर्ष के भीतर तुलसीदामर डोलोमाइट खदान और घाघरा चुना पत्थर खदान पुनः खोली जाएंगी और भवनाथपुर में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की स्थापना की जाएगी।

कार्यक्रम में भाजपा में शामिल होने वाले कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सोनाकिशोर यादव ने कार्यक्रम का संचालन किया, जबकि बबलू पटवा, अनिल चौबे, लक्ष्मण राम, मूंगा साह, ललु ठाकुर, विमलेश यादव समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!