भवनाथपुर में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न मंदिरों एवं पंडालो में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गय। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर टाउनशिप दुर्गा मंदिर परिसर में दही हांडी प्रतियोगिता की धूम रही।इस प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय लोगों के बीच उत्साह और जोश से हुआ। दही हांडी प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों ने हिस्सा लिया। 25फीट की ऊँचाई पर लटकाई गई दही हांडी को तोड़ने के लिए अपनी पूरी ताकत लगाई। टीमों ने अपनी कुशलता, सामर्थ्य और रणनीति का उपयोग करते हुए दही हांडी को तोड़ने की कोशिश की। उत्सव के दौरान स्थानीय कलाकारों ने कृष्ण लीला और भजन गाकर माहौल को और भी भव्य बना दिया। बच्चों और युवाओं ने हांडी तोड़ने की प्रतियोगिता में अपनी-अपनी टीमों को समर्थन दिया। क्षेत्र के टाउनशिप दुर्गा मंदिर प्रांगण स्थित राधे कृष्ण मंदिर, हाई स्कूल के समीप, झगराखाड़, चपरी, मकरी,अरसली, पंडरिया, कैलान सहित कई जगहो पर पूजा की गई।टाउनशिप दुर्गा मंदिर के सचिव शिवपूजन यादव, जसवंत चौबे, गणेश सिंह, प्रदीप चौबे,बुचून सिंह,ध्रुव नारायण दुबे, दिवाकर चौधरी, अजय सोनी, दिनेश कुमार, अमन कुमार सोनी, लाल बाबू गुप्ता, प्रथम चौबे, सत्यम पांडे,सुमित कुमार, प्रिंस कुमार, अशोक पांडे मनोज कुमार गुप्ता, सुमित कुमार पूजा को सफल बनाने में लगे हुए थे। वही हाई स्कूल के बगल में यूथ क्लब बुका भव्य पंडाल बनाकर पूजा अर्चना की गई। पूजा को सफल बनाने में मनीष कुमार मेहता, लव कुमार, प्रीतम कुमार, रवि कुमार, बिट्टू कुमार, बिट्टू सिंह, अंकित कुमार, पिंटू कुमार, अमन कुमार अभिषेक, श्रीकांत, कुश कुमार,धर्मेंद्र कुमार अनिल पासवान पूजा को सफल बनाने में लग हुए थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी
    error: Content is protected !!