भवनाथपुर की प्रियांशी ने गोला फेंक में जीता स्वर्ण पदक, विद्यालय और क्षेत्र में खुशी की लहर

Location: Bhavnathpur

गढ़वा जिले के भवनाथपुर स्थित शिशु विद्या मंदिर की कक्षा आठवीं की छात्रा प्रियांशी कुमारी ने एमपी के सतना में आयोजित अखिल भारतीय खेलकूद समारोह 2024 में गोला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर पूरे विद्यालय परिवार और भवनाथपुर में खुशी का माहौल है।

मंगलवार को श्री बंसीधर नगर रेलवे स्टेशन पर प्रियांशी के वापस लौटने पर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद नगर ऊटारी स्टेशन पर भी सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें स्टेशन मास्टर उमेश कुमार ने प्रियांशी का स्वागत किया।

भवनाथपुर बाजार में भी विद्यालय के उपाध्यक्ष सीताराम पाठक, सचिव अरविंद प्रताप सिंह सिंगर, प्रधानाचार्य शिव बालक सिंह और समस्त विद्यार्थियों द्वारा घोष दल के साथ प्रियांशी का पूरे बाजार में सम्मान किया गया।

प्रियांशी कुमारी सिंघी ताली गांव के सत्य प्रकाश चौबे की बेटी हैं, और उनके इस स्वर्ण पदक जीतने से पूरे गांव में हर्ष की लहर है। टाउनशिप शिशु विद्या मंदिर में भी एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के सभी शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!