भवनाथपुर: बसपा प्रत्याशी पंकज कुमार चौबे के समर्थन में नामांकन सभा और भव्य रोड शो का आयोजन

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर: बसपा की ओर से पार्टी प्रत्याशी पंकज कुमार चौबे के समर्थन में शुक्रवार को नामांकन के अंतिम दिन गोसाईबाग मैदान में एक भव्य नामांकन सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बसपा इस विधानसभा चुनाव में पूरी मजबूती के साथ उतरी है। उन्होंने कहा कि भवनाथपुर क्षेत्र में बसपा पिछली बार दूसरे स्थान पर थी, और इस बार जनसमर्थन को देखते हुए पंकज कुमार चौबे की जीत निश्चित है। अरुण कुमार ने दावा किया कि बसपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो गरीबों, दलितों, किसानों और नौजवानों के हित में काम करती है। उन्होंने भाजपा, झामुमो, और कांग्रेस को एक जैसे बताते हुए कहा कि बसपा ने हमेशा दबे-कुचले वर्गों को उनके अधिकार दिलाने का काम किया है और सामाजिक न्याय की नीति के साथ पार्टी पूरे प्रदेश में शानदार प्रदर्शन करेगी।

सभा में पंकज कुमार चौबे ने कहा कि वर्तमान सरकार और विधायक भानु प्रताप शाही ने जनता का शोषण किया है। उन्होंने वादा किया कि यदि वे विधायक बने तो शिक्षा, स्वास्थ्य, और रोजगार जैसे तीन महत्वपूर्ण मुद्दों को प्राथमिकता देंगे, जो अब तक न सरकार ने पूरे किए और न ही विधायक ने। चौबे ने बसपा की नीति और सिद्धांत की सराहना करते हुए कहा कि केवल बहन मायावती ही ऐसी नेता हैं जिन्होंने सही ढंग से सरकार चलाई, जबकि मौजूदा नेतृत्व इस दिशा में असमर्थ साबित हुआ है।

पंकज कुमार चौबे ने नामांकन से पहले भवनाथपुर मोड़ से गोसाईबाग मैदान तक खुली गाड़ी में रोड शो किया, जिसमें बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए। उन्होंने रास्ते में लोगों का अभिवादन करते हुए सहयोग और समर्थन की अपील की। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश महासचिव मनीष सिंह, शंकर प्रिय राम, कृष्ण राम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नथुनी राम, महिला नेत्री अंजू देवी सहित कई नेताओं ने भी सभा को संबोधित किया।

कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी गायिका पुष्पा राणा ने अपने गीतों से उपस्थित जनसमूह का मनोरंजन किया। सभा में पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद राम, पृथ्वी तिवारी, डबल पांडेय, नीरज चौबे, पावस पांडेय, राजा राम सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

बसपा प्रत्याशी पंकज कुमार चौबे ने किया भव्य रोड शो

बसपा प्रत्याशी पंकज कुमार चौबे ने भवनाथपुर मोड़ से गोसाईबाग तक खुली कार में भव्य रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात कर समर्थन की अपील की। रोड शो से पहले उन्होंने भवनाथपुर मोड़ पर डॉ. राममनोहर लोहिया की प्रतिमा और हेन्हों मोड़ पर पूर्व मंत्री स्व. गिरिवर पांडेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!