भंडरिया बीआरसी के दिव्यांगता जांच शिविर में बच्चों का किया गया जांच

Location: भंडरिया

भंडारिया बीआरसी कार्यालय प्रांगण में दिव्यांगता जांच शिविर का उद्घाटन बीपीएम रवि कुमार सहित अन्य पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से दिप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर बीपीएम रवि कुमार ने कहा कि समावेशी शिक्षा के अंतर्गत बच्चों की दिव्यंगिता की जांच कर आवश्यक उपकरण वितरण किया जा रहा है । ताकि दिव्यांग बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने में उपकरण का सहयोग मिल सके।

इस शिविर में विभिन्न विद्यालय के दो दर्जन बच्चों के दिव्यांगता की जांच की गई। एलीमको भुवनेश्वर की चिकित्सकों की टीम ने बच्चों की गहनता पूर्वक जांच किया । इनमें बच्चों की आंख, कान, मंदबुद्धि आदि विकलांगता की जांच की गई। पूर्व में जांच किए गए दिव्यांग बच्चों के बीच ट्राई साइकिल ,व्हीलचेयर, कान से सुनने वाला श्रवण यंत्र, लंगड़ा कर चलने वाले स्टीक सहित अनेक प्रकार के उपकरणों का वितरण किया गया। इस मौके पर बीआरसी कार्यालय के एकाउंटेंट धनंजय कुमार, सीआरपी सत्यनारायण यादव, रिसोर्स शिक्षक पिंकू कुमार सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर निकेत कुमार, सत्यम कुमार, विनेशर सिंह, शिक्षक रतन रंजन, नितेश कुमार सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे ।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!