बरही, पाकुड़ को छोड़कर 15 सीटिंग विधायकों को कांग्रेस ने दिया टिकट, बसपा और कांग्रेस ने जारी की सूची

Location: रांची

रांची :कांग्रेस की CEC (केंद्रीय चुनाव समिति) ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी कर दी है। सोमवार की देर रात जारी इस लिस्ट में 21 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। जारी लिस्ट के अनुसार इनमें से 15 सीटिंग विधायकों को फिर से टिकट मिला है। जेल में बंद पूर्व मंत्री और पाकुड़ विधायक आलमगीर आलम और बरही विधायक उमाशंकर अकेला के मामले में अभी मामला तय नहीं हुआ है। लिस्ट के मुताबिक, झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव फिर लोहरदगा विधानसभा सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद अजय कुमार जमशेदपुर पूर्वी से चुनाव लड़ेंगे। हटिया (रांची) सीट से अजयनाथ शाहदेव को मौका दिया गया है। जरमुंडी से बादल पत्रलेख, जामताड़ा से इरफान अंसारी, पोडैयाहाट से प्रदीप यादव, महगामा से दीपिका पांडेय सिंह, बड़कागांव से अंबा प्रसाद, रामगढ़ से ममता देवी, मांडू से जेपी पटेल, हजारीबाग से मुन्ना सिंह, बेरमो से जयमंगल सिंह, झरिया से पूर्णिमा नीरज सिंह, बाघमारा से जलेश्वर महतो, जमशेदपुर (पश्चिम) से बन्ना गुप्ता, जगन्नाथपुर से सोना राम सिंकू, खिजरी से राजेश कच्छप, मांडर से शिल्पी नेहा, सिमडेगा से भूषण बाड़ा, कोलेबिरा से नमन विक्सल कोंगाडी और मनिका से रामचंद्र सिंह का टिकट तय हुआ है।
बता दें कि लिस्ट जारी करने से पहले कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव समिति ने कैंडिडेटेस के नाम फाइनल करने के वास्ते नई दिल्ली में बैठक की। इसमें लगभग 70 फीसदी सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी प्रदान की गयी। झारखंड के चुनाव प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने सोमवार को यह जानकारी दी। दिल्ली में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, पूर्व पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी और राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव (संगठन प्रभारी) केसी वेणुगोपाल, झारखंड कांग्रेस प्रमुख केशव महतो कमलेश और गुलाम अहमद मीर सहित अन्य लोगों ने भी शिरकत की थी।

बसपा ने भी कैंडिडेट किए फाइनल
झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए BSP (बसपा-बहुजन समाज पार्टी) ने भी अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। इस लिस्ट में 24 प्रत्याशियों के नाम हैं। बहुजन समाज पार्टी ने पलामू जिले की विश्रामपुर विधानसभा सीट से प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार मेहता उर्फ ​​राजन मेहता को अपना प्रत्याशी बनाया है।
पलामू के ही पांकी विधानसभा सीट से जितेंद्र पासवान, गढ़वा से अजय कुमार चौधरी, भवनाथपुर से पंकज कुमार और मनिका से आशीष सिंह को उम्मीदवार बनाया है। जामताड़ा से लक्ष्मण गुप्ता, मधुपुर से जियाउल हक, देवघर से ज्ञानरंजन, बरकट्ठा से सरयू प्रसाद, रामगढ़ से बिन्नू कुमार महतो, बोकारो से राजेश कुमार महतो, निरसा से वकील बाउरी, धनबाद से अनवरी खातून, टुंडी से मोतीलाल किस्कू को मैदान में उतारा है। बहरागोड़ा से सनत कुमार महतो, जमशेदपुर पश्चिम से वृन्दावन दास, ईचागढ़ से कल्याण चंद्र सिंह, सरायकेला से रवींद्र उरांव, चाईबासा से तुरी सुंडी, मनोहरपुर से परदेसी लाल मुंडा, सिसई से वंदे कुमार तिर्की, बिष्णुपुर से स्टीफन किंडो, अनुज कुंडेश्वर सिमडेगा से और शिवराज बड़ाईक कोलेबिरा से उम्मीदवार बनाये गये हैं। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार मेहता उर्फ ​​राजन मेहता के अनुसार उनकी पार्टी सभी 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पलामू के हुसैनाबाद विधानसभा सीट के लिए भी उम्मीदवार की सूची जारी की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!