बंशीधर सूर्य मंदिर ट्रस्ट की ओर से मंदिर प्रांगण में सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण कथा व रात्रि में रासलीला

Location: Shree banshidhar nagar

: बंशीधर नगर – श्री कृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर श्री बंशीधर सूर्य मंदिर ट्रस्ट की ओर से मंदिर प्रांगण में सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण कथा व रात्रि में रासलीला का आयोजन मंगलवार से किया गया है।

कथा से पूर्व श्रीमद्भागवत महापुराण की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें विद्वान पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार व शंख ध्वनि के बीच भगवान श्री कृष्ण के चरणों से श्रीमद्भागवत महापुराण अपने माथे पर उठाकर मुख्य ट्रस्टी राजेश प्रताप देव आगे आगे चल रहे थे। शोभायात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर मंदिर के रास्ते सूर्य मंदिर होते हुए पंचमुखी महादेव मंदिर तक जाकर वापसी में व्यास मंच तक आकर समाप्त हुआ। तत्पश्चात शंख ध्वनि व वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीमद्भागवत महापुराण की विधिवत पूजन-अर्चन व आरती किया गया। तत्पश्चात एडीजे मनोज त्रिपाठी, एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह, पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव व राजेश प्रताप देव ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर भागवत कथा का शुभारंभ किया। अनंत प्रताप देव ने कथावाचक को तथा कथावाचक ने पूर्व विधायक व मुख्य ट्रस्टी को श्री कृष्ण लिखा हुआ पट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया। वृंदावन से पधारे कथावाचक स्वामी श्री पुंडरीकाक्षचार्य वेदांती जी महाराज ने कहा कि करोड़ों करोड़ जन्मों के पुण्य के प्रतिफल भागवत कथा सुनने का सौभाग्य जीवों को प्राप्त होता है। श्रीमद्भागवत महापुराण ही एक ऐसा ग्रंथ है जिसमें प्रारंभ से अंत तक सिर्फ और सिर्फ भगवान श्री कृष्ण की ही कथा है। देवताओं के दर्शन से जितना पुण्य फल मिलता है उतना पुण्य सिर्फ श्रीमद्भागवत महापुराण का दर्शन करने से मिलता है। मौके पर मंदिर के प्रधान पुजारी ब्रजकिशोर तिवारी, पं सत्यनारायण मिश्र, संगीतज्ञ गायक बलवीर, तबला वादक धीरेंद्र, आचार्य दीपक तिवारी, प्रिंस तिवारी, सुधाकर, रामानंद प

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!