बाल दिवस पर गुरुकुल पब्लिक स्कूल में ज्ञान की गंगा, अखिल विश्व गायत्री परिवार ने आयोजित किया पुस्तक मेला

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा): बाल दिवस के अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से गुरुकुल पब्लिक स्कूल में पुस्तक मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. धर्मचंद लाल अग्रवाल, प्रखंड समन्वयक अजीत कुमार चौबे और गुरुकुल पब्लिक स्कूल के सीओ श्रवण कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से मां गायत्री, आचार्य श्रीराम शर्मा, और वंदनीया माताजी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ की। इस मौके पर पंडित जवाहर लाल नेहरू के सपनों को साकार करने के लिए बच्चों को सद्प्रेरणा दी गई, ताकि वे एक उज्जवल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ा सकें।

डॉ. धर्मचंद लाल अग्रवाल ने कहा कि गायत्री परिवार द्वारा आयोजित इस पुस्तक मेला को उन्होंने “ज्ञान गंगा का महाकुंभ” करार दिया। उन्होंने बताया कि आचार्य श्रीराम शर्मा की रचनाएं केवल पुस्तकें नहीं हैं, बल्कि जीवन के मार्गदर्शन की स्रोत हैं। उन्होंने आचार्य श्रीराम शर्मा की रचनाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हें ‘सरस्वती पुत्र’ कहा जा सकता है, जिन्होंने 3200 से अधिक पुस्तकों का सृजन किया। इन पुस्तकों में ज्ञान का भंडार है, जो शिक्षक और विद्यार्थी दोनों के लिए लाभकारी हो सकता है।

प्रखंड समन्वयक अजीत चौबे ने गायत्री परिवार के कार्यों की सराहना करते हुए सामूहिक विवाह के आयोजन में उनके योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने आचार्य श्रीराम शर्मा की पुस्तकों को अच्छाई के मार्ग पर ले जाने वाली प्रेरणा का स्रोत बताया और सभी को उनके लेखन का अध्ययन करने का आग्रह किया।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लालसु राम, अनिल लाल अग्रवाल, पंकज गुप्ता, उपेंद्र कुमार मेहता, और गुरुकुल पब्लिक स्कूल के शिक्षक राहुल दास, राम जी, मंटू कुमार, अनुराधा शुक्ला, संध्या शुक्ला, नेहा कुमारी, चंदा कुमारी, गीता कुमारी, कोमल जायसवाल, विशाखा सिंह, स्वाति कुमारी, ज्योति मिश्रा, अंचल कुमारी, ज्योति कश्यप और सलोनी कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

पुस्तक मेला के आयोजन ने बच्चों में शिक्षा और नैतिकता के प्रति उत्साह जगाया और उन्हें एक स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण करने के लिए प्रेरित किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Dinesh Pandey

Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!