बहुरूपियों को सबक सिखलाने के लिए पूरी तरह से तैयार है गढ़वा की जनता : मंत्री मिथिलेश

Location: Garhwa

अंजान शहीद के समीप दानरो नदी पर छह करोड़ की लागत से बनेगा उच्च स्तरीय पुल

गढ़वा गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के गढ़वा सदर प्रखंड अंतर्गत मधेया पंचायत में अंजान शहीद के समीप दानरो नदी पर पांच करोड़ 90 लाख 90 हजार 600 रूपये की लागत से उच्च स्तरीय पुल का निर्माण किया जाएगा। ग्रामीण कार्य विभाग झारखंड सरकार ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री ग्राम सेतू योजना के तहत इसका निर्माण किया जाएगा।
जानकारी देते हुए गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बताया कि पुल निर्माण की स्वीकृति झारखंड सरकार ने प्रदान कर दी है। जल्द ही निविदा की प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। मंत्री ने बताया कि दानरो नदी पर लगभग 152.16 मीटर लंबी पुल का निर्माण किया जाएगा। यह मधेया-भरठिया रोड को जोड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्माण से मधेया, भरठिया, महुपी, सोनपुरवा, उमरा टिकर, उड़सुगी आदि गांव की करीब 10 हजार से अधिक आबादी को इसका लाभ मिलेगा। मंत्री ने कहा कि काफी लंबे समय से क्षेत्र के ग्रामीण उक्त स्थल पर पुल निर्माण की मांग कर रहे थे। इस पुल के निर्माण से इस क्षेत्र के ग्रामीणों को गढ़वा एवं शाहपुर रोड में जाने के लिए दूरी काफी कम हो जाएगी। उन्हांने कहा कि आज गढ़वा में चप्पे-चप्पे पर छोटी से बड़ी विकास योजनाएं चलायी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आज से साढ़े चार साल पूर्व तक गढ़वा में मूलभूत सुविधाओ का घोर अभाव था। परंतु पिछले साढ़े चार साल में काफी विषम परिस्थितियों के बावजूद गढ़वा पूरी तरह से विकसित क्षेत्र बन चुका है। मंत्री ने कहा कि जो लोग आज घूम घूमकर गढ़वा में हो रहे विकास कार्यां में कमियां ढूंढ रहे हैं। इस चुनाव में अपना सुर, ताल एवं राग बदल कर पूरे क्षेत्र में अलाप करते चल रहे हैं, उन्हें अपने कार्यकाल में दो-चार उपलब्धियों को जनता के बीच बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि झूठ के दम पर चुनावी नैया पार करने वाले लोग जनता को बेवकूफ बनाना बंद करें। ऐसे लोगों को जनता अच्छी तरह से समझ चुकी है। पूर्व के लोगों ने अपनी कमियों को छुपाने के लिए दूसरे पर गलत आरोप लगाने की अब नई शुरूआत की है। लोग हर बार पैंतरा बदलकर जनता के बीच पहुंच रहे हैं। परंतु गढ़वा की जनता इस बार पैंतराबाजों को सबक सिखलाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!