अवैध बालू के खिलाफ धुरकी पुलिस का एक्शन, ट्रैक्टर और भंडारण बालू किया जप्त

Location: Dhurki

धुरकी धुरकी पुलिस ने विगत कुछ दिनों से कड़े तेवर अपना ली है, अवैध बालू के विरुद्ध लगातार छापामारी कर रही है इसी संदर्भ में धुरकी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की गत संध्या में अभियान चलाकर डंपिंग किया हुआ बालू व एक ट्रैक्टर को भी जब्त कर थाना परिसर में लगा दिया है.

इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार ने कहा कि पुलिस अधीक्षक, गढ़वा के निर्देशानुसार थाना क्षेत्र में अवैध बालू के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी के आधार पर कल खाला गांव से सरिदाहा टोला पर शशि गुप्ता उर्फ शशि कमलापुरी के द्वारा अवैध तरीके से करीब 1000 सीएफटी बालू छिपा कर रखा गया था जिसे खनन पदाधिकारी के साथ मिलकर जब्त करते हुए उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. वही आज अहले सुबह थाना क्षेत्र के घघरी गांव से चंदन जायसवाल का अवैध बालू लदा ट्रैक्टर को पकड़कर थाना परिसर में लगा दिया गया है. तथा इस अवैध बालू कारोबार में संलिप्त आशीष जैसवाल व चंदन जायसवाल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु अंचलाधिकारी सगमा को पत्राचार किया गया है. थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि विगत तीन महीने मे करीब दर्जनों अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर उसके विरुद्ध कार्रवाई की गई हैं. थाना प्रभारी ने कहा कि थाना क्षेत्र में अवैध बालू के कारोबार किसी भी हाल में चलने नहीं दिया जायेगा, यह छापामारी जारी रहेगी। विविध हो कि पुलिस की इस तरह के कारवाई से थाना क्षेत्र में बालू का अवैध काम करने वाले माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है. इस छापामारी दल में थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार, सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार, बीकू कुमार रजक, सहित दलबल के जवान शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Ghulam Rabbani

Location: Dhurki Ghulam Rabbani is reporter at आपकी खबर News from Dhurki

News You may have Missed

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

error: Content is protected !!