आजसू पार्टी ने स्व. विनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Location: Garhwa

गढ़वा:झारखंड अलग राज्य आंदोलन के प्रणेता वीर माटी पुत्र स्व. विनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। महतो जी का जन्म 23 सितंबर 1923 को धनबाद जिले के बलियापुर प्रखंड के बाड़ादाहा गांव में हुआ था। वे एक सुलझे हुए वकील, प्रखर राजनीतिज्ञ और झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता थे।

उन्होंने झारखंड अलग राज्य की स्थापना के लिए संघर्ष करते हुए “पढ़ो, लड़ो और आगे बढ़ो” का नारा दिया। झारखंड आंदोलन को धार देने के लिए उन्होंने कई नेताओं को एकजुट किया और कलम को हथियार बनाने की प्रेरणा दी। वे 1980, 1985, और 1990 में बिहार विधानसभा के सदस्य रहे, जबकि 1991 में गिरिडीह से लोकसभा सदस्य चुने गए।

इस अवसर पर आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, केंद्रीय सदस्य नंदू ठाकुर, संतोष केसरी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष विजय ठाकुर, जिला सचिव इंदल बैठा, लाल मोहम्मद अंसारी, अरविंद उरांव और मुकेश विश्वकर्मा ने उपस्थित होकर श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

error: Content is protected !!