AISA छात्र हितों से भटककर प्रायोजित राजनीति कर रहा है : प्रिन्स सिंह

Location: Garhwa



गढ़वा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के विभाग संयोजक प्रिन्स सिंह ने आरोप लगाया है कि AISA विद्यार्थी हितों के वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाकर राजनीतिक एजेंडे और प्रायोजित ड्रामेबाजी में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि रांची की हालिया घटना भी तथ्यों से अधिक प्रचार और राजनीतिक नैरेटिव गढ़ने का प्रयास प्रतीत होती है।
प्रिन्स सिंह ने कहा कि झारखंड के लाखों छात्र JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी तथा युवाओं के भविष्य से जुड़े गंभीर सवालों को लेकर चिंतित हैं। ऐसे समय में छात्र संगठनों की जिम्मेदारी इन मुद्दों को मजबूती से उठाने की है, लेकिन कुछ संगठन छात्र हितों से जुड़े मूल प्रश्नों से ध्यान भटकाने का काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति पर स्याही फेंकने जैसी घटना हुई है, तो अभाविप उसकी स्पष्ट रूप से निंदा करती है। संगठन न तो ऐसी किसी गतिविधि का समर्थन करता है और न ही उसकी कार्यशैली इस प्रकार की रही है। उन्होंने कहा कि अभाविप लोकतांत्रिक मूल्यों, शांतिपूर्ण आंदोलन, वैचारिक संवाद और संवैधानिक तरीकों से संघर्ष में विश्वास रखती है।
प्रिन्स सिंह ने कहा कि बिना तथ्यों के किसी घटना को राजनीतिक रंग देना, झूठे आरोप लगाना और सहानुभूति हासिल करने का प्रयास लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है। इससे छात्रों के वास्तविक मुद्दे पीछे छूट जाते हैं और केवल प्रचार की राजनीति को बढ़ावा मिलता है।
उन्होंने कहा कि अभाविप वर्षों से विद्यार्थियों के शैक्षणिक, सामाजिक और राष्ट्रीय हितों के लिए कार्य करती रही है तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने सभी छात्र संगठनों से छात्रहित को सर्वोपरि रखते हुए सकारात्मक, जिम्मेदार और तथ्यपरक राजनीति करने की अपील की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    सतबहिनी झरना तीर्थ में स्वतंत्रता दिवस पर गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का स्वर, विधायक नरेश प्रसाद सिंह करेंगे ध्वजारोहण

    सतबहिनी झरना तीर्थ में स्वतंत्रता दिवस पर गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का स्वर, विधायक नरेश प्रसाद सिंह करेंगे ध्वजारोहण

    बंशीधर नगर में 15 अगस्त समारोह की तैयारियां तेज, अनुमंडलीय मैदान में सुबह 11 बजे होगा मुख्य कार्यक्रम

    बंशीधर नगर में 15 अगस्त समारोह की तैयारियां तेज, अनुमंडलीय मैदान में सुबह 11 बजे होगा मुख्य कार्यक्रम

    मझिआंव नगर पंचायत में सवा करोड़ की 17 विकास योजनाओं का शिलान्यास

    मझिआंव नगर पंचायत में सवा करोड़ की 17 विकास योजनाओं का शिलान्यास

    POCSO मामले के फरार आरोपी शिक्षक के घर इश्तहार चस्पा, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

    POCSO मामले के फरार आरोपी शिक्षक के घर इश्तहार चस्पा, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

    AISA छात्र हितों से भटककर प्रायोजित राजनीति कर रहा है : प्रिन्स सिंह

    AISA छात्र हितों से भटककर प्रायोजित राजनीति कर रहा है : प्रिन्स सिंह

    देवगना मोड़ स्टैंड की चार दुकानों के ताले तोड़े, चोरी का प्रयास नाकाम

    error: Content is protected !!