एआईएमआईएम ने चिनिया प्रखंड के विभिन्न जगहों पर हल्ला बोल पोल खोल कार्यक्रम

Location: Garhwa

गढ़वा: एआईएमआईएम के तत्वावधान में चिनिया प्रखंड के खुरी गांव में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। इसके बाद चिनिया प्रखंड के ही चिरका बाजार में हल्ला बोल पोल खोल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से एआईएमआईएम के पलामू प्रमंडल प्रभारी सह गढ़वा रंका विधान सभा के प्रत्याशी डॉक्टर एम एन खान उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर एम एन खान ने कहा कि वर्तमान की सरकार और स्थानीय विधायक सह मंत्री के द्वारा हेमंत सरकार का चुनावी घोषणा पत्र कब लागू किया जाएगा। हेमंत सोरेन सरकार मॉबलिंचिंग कानून कब बनाएगा। हेमंत सरकार मुसलमान के हक व अधिकार कब देगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान झारखंड की सरकार सिर्फ यहां के लोगों को ठगने का काम की है। वहीं यहां के विधायक सह मंत्री के द्वारा सिर्फ विकास के नाम पर ढोल बजाया जा रहा है। गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के लोग आज भी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं। यहां ना तो अभी तक लोगों को पेयजल, बिजली व सड़क आदि की सुविधा मिल पाई है। यहां के जनप्रतिनिधि सिर्फ यहां के लोगों को ठगने का काम किया है। विकास के नाम पर अभी तक यहां कुछ भी नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि एआइएमआइएम ही गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र का चहुमुखी विकास कर सकता है। यह बात यहां की जनता भी पूरी तरह समझ चुकी है।उन्होंने कहा कि एआइएमआइएम से लगातार लोग जुड़ रहे हैं। डॉक्टर एम एन खान ने कहा कि हेमंत सरकार ने जो अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया था। उसमें से कोई भी काम नहीं किया जो जनहित में हो। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में गढ़वा सहित पूरे झारखंड राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। इस पर किसी के द्वारा लगाम नहीं लगाया जा रहा है। बिना चढ़ावा के कोई भी काम नहीं हो रहा है। ऐसे में जनता परेशान हैं। लेकिन उनका सुनने वाला कोई नहीं है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में कमीशखोरी काफी बढ़ी हुई है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष गोपाल चौधरी, जिला सचिव अशोक चौधरी, जिला सचिव हाजी नसीरुद्दीन, जिला प्रवक्ता अब्दुल रहमान अंसारी, सुनील यादव, गढ़वा प्रखंड के सोशल मीडिया प्रभारी दाऊद इब्राहिम, सदाकत अंसारी, हसनैन मंसूरी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!