
Location: पलामू
मेदिनीनगर।शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों पागल कुत्तों ने आतंक मचा रखा है। प्रतिदिन लोग पागल कुत्तों का शिकार हो रहे हैं। घर से बाहर खेलने वाले बच्चों को कुत्ता अपना शिकार बना रहे हैं। वही बाइक पर चलने वाले लोगों को भी कुत्ता दौड़कर काट रहे हैं।इसी तरह कुत्ता काटने का एक मामला प्रकाश में आया है।तरहसी थाना क्षेत्र के स्थानीय निवासी पिंटू गुप्ता के पुत्र रौशन कुमार उम्र 10 वर्ष को शुक्रवार की दोपहर पागल कुत्ते ने काट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।इस घटना के बारे में घायल रौशन कुमार के पिता पिंटू गुप्ता ने बताया की शुक्रवार की दोपहर रौशन घर के बाहर खेल रहा था।इसी बीच एक पागल कुत्ता उसे काट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।इसके बाद परिजनों के द्वारा घायल रौशन कुमार को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।