77वें गणतंत्र दिवस पर पुलिस मेंस एसोसिएशन अध्यक्ष सुशील सिन्हा ने किया ध्वजारोहण

Location: पलामू



मेदिनीनगर:
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में पुलिस मेंस एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुशील सिन्हा ने ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र हुआ और 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू होने के साथ भारत एक संप्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य बना। इसी कारण प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।
उन्होंने उपस्थित लोगों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
77वें गणतंत्र दिवस पर ट्रैफिक प्रभारी सत्येंद्र कुमार दुबे ने फहराया तिरंगा
मेदिनीनगर:
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहर के छह मुहान चौक पर ट्रैफिक प्रभारी सत्येंद्र कुमार दुबे ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि 26 जनवरी का दिन हमें स्वतंत्रता, समानता और न्याय के महत्व का बोध कराता है। संविधान ने हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाई है।
उन्होंने पलामू जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में ट्रैफिक पुलिस के जवान हरेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, शीतल प्रजापति सहित अन्य स्थानीय लोग उपस्थित थे।
रजवाडीह पंचायत भवन में मुखिया अनुज कुमार त्रिपाठी ने किया ध्वजारोहण
मेदिनीनगर:
सदर प्रखंड के रजवाडीह पंचायत भवन में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुखिया सह अधिवक्ता अनुज कुमार त्रिपाठी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाया। कार्यक्रम में पंचायत के सभी सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
मुखिया अनुज कुमार त्रिपाठी ने लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू होने के साथ भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य बना।
उन्होंने कहा कि नागरिकों का कर्तव्य है कि वे संविधान का सम्मान करें, समाज में सकारात्मक योगदान दें और देश की एकता व अखंडता बनाए रखें।
77वें गणतंत्र दिवस पर शहर थाना में थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने फहराया तिरंगा
मेदिनीनगर:
शहर थाना परिसर में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान का गायन किया गया और तिरंगे को सलामी दी गई।
थाना प्रभारी ने अपने संबोधन में कहा कि देश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में एसआई स्वाति गुप्ता, संगीता, प्रदीप कुमार मेहता, टीओपी-1 प्रभारी इंद्रदेव पासवान, एसआई समाल अहमद सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!