48 घंटे बाद भी मझिआंव सीओ कार्यालय के कम्प्यूटर ऑपरेटर पर नहीं हुई कार्रवाई, लोगों में नाराजगी


मझिआंव (प्रतिनिधि):
नगर पंचायत क्षेत्र में रविवार शाम को मुख्य सड़क पर सीओ कार्यालय के वाहन से की गई मनमानी जांच और टेम्पू चालकों के साथ गाली-गलौज व मारपीट के मामले में 48 घंटे बीत जाने के बावजूद भी कम्प्यूटर ऑपरेटर सत्यप्रकाश विश्वकर्मा के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे नगरवासियों में प्रशासन के प्रति गहरा असंतोष है।

घटना के बाद सीओ प्रमोद कुमार ने रसोइया पिंटू सिंह के माफ़ी मांगने पर उसे मझिआंव से हटा दिया था, जबकि कम्प्यूटर ऑपरेटर सत्यप्रकाश पर कार्रवाई की बात कही गई थी, लेकिन वह अब भी अंचल कार्यालय में कार्यरत पाया गया है।

क्या है मामला?

रविवार 27 जुलाई को छुट्टी के दिन शाम करीब 5 बजे अंचल कार्यालय का कम्प्यूटर ऑपरेटर सत्यप्रकाश विश्वकर्मा, सीओ के सरकारी वाहन की चाबी लेकर रसोइया पिंटू सिंह के साथ बाजार पहुंचा। वहां दोनों ने खुद को सरकारी पदाधिकारी बताकर वाहन जांच शुरू कर दी और टेम्पू चालकों के साथ गाली-गलौज व मारपीट करने लगे। पिंटू सिंह खुद को मझिआंव का सीओ बताकर धमका रहा था। इस घटना से बाजार क्षेत्र में अफरातफरी मच गई और वाहन चालक वाहन लेकर इधर-उधर भागने लगे। तकरीबन एक घंटे तक सड़कों पर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

प्राथमिकी वापस लेने से मामला ठंडा पड़ा

इस घटना के बाद गहेड़ी गांव निवासी टेम्पू चालक उपेंद्र मेहता ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन कुछ लोगों के समझाने पर उन्होंने अपना आवेदन वापस ले लिया।

लोगों ने उठाए सवाल

नगरवासियों का कहना है कि यह घटना बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। सबसे चिंता की बात यह है कि एक अंचल कर्मी बिना आदेश के सरकारी वाहन ले जाकर खुलेआम तांडव करता है और प्रशासन चुप्पी साधे रहता है।

जब पत्रकारों ने इस संबंध में सीओ प्रमोद कुमार से सोमवार को बात की थी, तो उन्होंने स्पष्ट रूप से स्वीकार किया था कि यह घटना ग़लत है और दोनों को हटा दिया गया है। लेकिन दो दिन बीतने के बाद भी ऑपरेटर सत्यप्रकाश पर कोई कार्रवाई नहीं होना कई सवाल खड़े करता है।

सीओ का पक्ष

सीओ प्रमोद कुमार ने मंगलवार को कहा कि वह अपनी बात पर अडिग हैं और पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। जांच पूरी होने के बाद कम्प्यूटर ऑपरेटर पर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट जिला कार्यालय को भेजी जाएगी।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!