4 जुलाई तक शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी आयोजित करने का निर्देश, प्रयास कार्यक्रम की हुई समीक्षा

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा): संकुल संसाधन केंद्र चितविश्राम में गुरुवार को संकुल के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्लस्टर रिसोर्स पर्सन (सीआरपी) संजय कुमार सिंह ने की। बैठक में मुख्य रूप से प्रयास कार्यक्रम की प्रगति, ई-विद्यावाहिनी पोर्टल की अद्यतन स्थिति तथा पीएम पोषण योजना (एमडीएम) के प्रभावी संचालन की समीक्षा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए सीआरपी संजय कुमार सिंह ने प्रयास कार्यक्रम के तहत सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन की उपस्थिति अनिवार्य रूप से ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर अपलोड की जाए तथा किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या होने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर उसका समाधान कराया जाए।
उन्होंने सभी विद्यालयों में पीएम पोषण योजना के तहत निर्धारित मेनू के अनुसार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने तथा एमडीएम से संबंधित सभी संदेशों का शत-प्रतिशत प्रेषण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही प्रयास कार्यक्रम की मासिक रिपोर्ट प्रत्येक माह की 2 तारीख तक अनिवार्य रूप से जमा करने को कहा।
सीआरपी ने सभी विद्यालयों को 4 जुलाई तक शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन सुनिश्चित करने, ड्रॉप बॉक्स के बच्चों का इम्पोर्ट करने, नामांकन अंतर (Enrollment Gap) वाले बच्चों की सूची बीआरसी एमआईएस समन्वयक राजकुमार कुशवाहा को उपलब्ध कराने तथा इको क्लब के माध्यम से विद्यालयों में अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का भी निर्देश दिया।
बैठक में प्रधानाध्यापक द्वारिका नाथ पांडेय, अखिलेश प्रसाद, रागिनी रवानी, अजिताभ कुमार, सुभाष राम, नरेंद्र श्रीवास्तव, सुजीत कुमार सहित संकुल के सभी प्रधानाध्यापक उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    भवनाथपुर के बैंकों का एसडीपीओ ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    भवनाथपुर के बैंकों का एसडीपीओ ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    4 जुलाई तक शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी आयोजित करने का निर्देश, प्रयास कार्यक्रम की हुई समीक्षा

    4 जुलाई तक शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी आयोजित करने का निर्देश, प्रयास कार्यक्रम की हुई समीक्षा

    नेशनल हाईवे पर बाइक-ई-ऑटो की टक्कर में नाबालिग की मौत, पांच गंभीर घायल

    नेशनल हाईवे पर बाइक-ई-ऑटो की टक्कर में नाबालिग की मौत, पांच गंभीर घायल

    मेराल में महिला की संदिग्ध आत्महत्या, आवास को लेकर विवाद की बात; योजनाओं के क्रियान्वयन पर उठे सवाल

    मेराल में महिला की संदिग्ध आत्महत्या, आवास को लेकर विवाद की बात; योजनाओं के क्रियान्वयन पर उठे सवाल

    कांडी बिजली ग्रिड से ढबरिया तक जर्जर सड़क का विधायक ने किया निरीक्षण, आज से मरम्मत कार्य शुरू कराने का निर्देश

    कांडी बिजली ग्रिड से ढबरिया तक जर्जर सड़क का विधायक ने किया निरीक्षण, आज से मरम्मत कार्य शुरू कराने का निर्देश

    आर.के. पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया गया, विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

    आर.के. पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया गया, विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन का दिया संदेश
    error: Content is protected !!