Location: Shree banshidhar nagar
श्री बंशीधर नगर
राष्ट्रीय जनता दल, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, कांग्रेस सेवा दल एवं ज्ञान विज्ञान समिति के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक हेंहो मोड़ के निकट दयानंद पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 23 मार्च को शहीद-ए-आजम भगत सिंह का शहादत दिवस समारोह जलक्रांति भवन में दोपहर 12 बजे से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से उनके बलिदान को याद किया जाएगा तथा युवाओं को उनके विचारों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया जाएगा।
बैठक में राजद के प्रदेश महासचिव अभय कुमार पांडेय, कांग्रेस सेवा दल के जिला मुख्य संगठक ईश्वरी चौधरी, ज्ञान विज्ञान समिति के अध्यक्ष श्रवण पासवान, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य परिषद सदस्य विनोद ठाकुर, पूर्व जिला सचिव राजकुमार राम तथा रामनाथ उरांव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।











