Location: Garhwa
गढ़वा नगर परिषद चुनाव का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है। आशीष कुमार सोनी उर्फ दौलत सोनी ने कुल 7201 मत प्राप्त कर स्पष्ट बढ़त के साथ जीत दर्ज की।
उनके निकटतम प्रतिद्वंदी संतोष केसरी को 3790 मत मिले। इस प्रकार आशीष कुमार सोनी ने 3411 वोटों के अंतर से चुनाव जीता।
तीसरे स्थान पर मासूम राजा रहे, जिन्हें 2883 मत प्राप्त हुए। चौथे स्थान पर अलखनाथ पांडे को 2701 वोट मिले। पांचवें स्थान पर कंचन जायसवाल रहीं, जिन्हें 2582 मत प्राप्त हुए।
मतगणना प्रशासन की निगरानी में शांतिपूर्ण और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संपन्न हुई। अंतिम परिणाम आने के साथ ही चुनावी प्रक्रिया पूर्ण हो गई।











