34 मोतियाबिंद मरीजों का राधिका नेत्रालय में निःशुल्क ऑपरेशन

Location: Garhwa

गढ़वा। गढ़वा शहर के चिरौंजीया मोड़ स्थित राधिका नेत्रालय में बुधवार को निःशुल्क मोतियाबिंद शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 34 मरीजों की आंखों का सफल ऑपरेशन कर उन्हें नई रोशनी प्रदान की गई।

नेत्रालय के संस्थापक डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि अब तक इस शिविर के माध्यम से 385 मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन किया जा चुका है और आगे भी जरूरतमंद मरीजों का ऑपरेशन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह शिविर उन गरीब और असहाय लोगों के लिए है, जो आर्थिक कारणों से मोतियाबिंद का इलाज नहीं करा पाते।

शिविर में पंजीकरण, जांच और दवा वितरण की सभी सुविधाएं पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। डॉ. कुमार ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग के मरीजों को आंखों की रोशनी वापस दिलाना है। मरीज निर्धारित समय पर अस्पताल पहुंचकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं, जिसके बाद प्राथमिक जांच के आधार पर ऑपरेशन के लिए चयन किया जाता है।

उन्होंने प्रबुद्धजनों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र में मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को शिविर की जानकारी दें, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!