Location: Garhwa
गढ़वा। झारखंड स्थापना दिवस की रजत जयंती (25 वर्ष पूर्ण होने) के अवसर पर जिले में आयोजित समारोह की शुरुआत पुलिस अधीक्षक गढ़वा एवं उपायुक्त गढ़वा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर “Run For Jharkhand” कार्यक्रम से की।
यह दौड़ बिरसा मुंडा हेलीपैड पार्क से नीलांबर-पीतांबर नगर भवन मैदान तक आयोजित की गई। कार्यक्रम में जिले के कई प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी, हजारों की संख्या में स्कूली बच्चे, युवावर्ग, पत्रकार तथा पुलिस बल के जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह आयोजन राज्य की एकता, सामूहिकता और प्रगति की भावना का प्रतीक है। कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य की एकता, ऊर्जा, युवा शक्ति और झारखंड की गौरवपूर्ण उपलब्धियों को उजागर करना है।











