Location: कांडी
कांडी (गढ़वा) : कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित निर्माणाधीन प्रेस कार्यालय में रविवार को कांडी प्रखंड स्तरीय प्रेस कमिटी का गठन किया गया। बैठक में उपस्थित पत्रकारों के बीच सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि अब यह कमिटी ‘कांडी मीडिया हाउस’ के नाम से जानी जाएगी।
कमिटी के गठन के दौरान सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें प्रियरंजन विनोद को संरक्षक, रामरंजन को अध्यक्ष, विजय कुमार पांडेय को उपाध्यक्ष, अनूप कुमार सिंह को सचिव तथा श्रवण राम को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
सदस्य के रूप में उपेंद्र नारायण द्विवेदी, दीपक कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, अरुण कुमार चौबे, विवेक कुमार चौबे, ब्रजेश कुमार पांडेय, दुर्गेश सिंह, साकेत कुमार मिश्रा और राजीव रंजन सिंह को शामिल किया गया।
इस मौके पर कांडी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अनूप कुमार, पूर्व मुखिया सह भाजपा नेता विनोद प्रसाद और युवा समाजसेवी बाबू खान मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने नवगठित कमिटी के पदाधिकारियों और सदस्यों को माल्यार्पण कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।











