31 मार्च तक रॉयल्टी जमा करें वेंडर, नहीं तो होगी एफआईआर और ब्लैकलिस्टिंग – सीओ राकेश सहाय

Location: Manjhiaon

मझिआंव (प्रतिनिधि): बरडीहा प्रखंड सह अंचल कार्यालय के बीडीओ सह सीओ राकेश सहाय ने प्रखंड के सभी वेंडरों को 31 मार्च तक शत-प्रतिशत रॉयल्टी जमा करने का सख्त निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय सीमा तक रॉयल्टी जमा नहीं की गई, तो संबंधित वेंडरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा।

सीओ ने कहा कि 1 अप्रैल से ऐसे किसी भी वेंडर का वाउचर क्लियर नहीं किया जाएगा, जिन्होंने रॉयल्टी की रकम जमा नहीं की है। यदि किसी वेंडर का भुगतान हो चुका है, तो उससे जुड़े कर्मियों को बर्खास्त किया जाएगा।

इसके अलावा, बीपीओ को 29 मार्च तक बकाया रॉयल्टी की विस्तृत रिपोर्ट अंचल कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह रिपोर्ट समय पर नहीं दी गई, तो पंचायत सचिव, रोजगार सेवक और बीपीओ पर भी लापरवाही के आरोप में कार्रवाई की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!