Location: कांडी

सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल पर कार्तिक पूर्णिमा मेला सम्पन्न

कांडी (गढ़वा): प्रतिनिधि।
प्रखण्ड के प्रसिद्ध पर्यटन एवं तीर्थ स्थल सतबहिनी झरना परिसर में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर एक दिवसीय मेला का आयोजन किया गया। अहले सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों का आगमन स्थल पर होने लगा।

ब्रह्म मुहूर्त में पहुंचे अनेक श्रद्धालुओं ने पवित्र झरने में स्नान कर भगवती मंदिर सहित नौ मंदिरों में पूजा-अर्चना की। कई भक्तों ने सत्यनारायण भगवान की कथा का श्रवण भी किया। कथा वाचन का कार्य पुजारी प्रवीण पांडेय, नीतीश पाठक और आदित्य पाठक द्वारा संपन्न कराया गया।

मेला परिसर में सजी विभिन्न प्रकार की दुकानों पर दिनभर खरीददारों की भीड़ रही। पूजा सामग्री, श्रृंगार, जलेबी-पकौड़ी, चाट-चाउमीन जैसी दुकानों पर विशेष चहल-पहल देखी गई।

मेला की व्यवस्था सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल विकास समिति द्वारा संभाली गई। समिति के सचिव मुरलीधर मिश्र, असर्फी सिंह, रमेश तिवारी, अखिलेश प्रसाद, मुखिया पांडेय, संत हरिदास, देवी दयाल राम, पारसनाथ सिंह, निरंजन सिंह और अखिलेश सिंह सहित कई अन्य सदस्य पूरे दिन सक्रिय रहे।

देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही और पूरा परिसर भक्ति और उल्लास के माहौल से सराबोर रहा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!