Location: Manjhiaon
मझिआंव (प्रतिनिधि): भारत के लौह पुरुष और भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 125वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को मझिआंव एवं बरडीहा थाना परिसर में “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में दोनों थानों के थाना प्रभारी, पुलिस पदाधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
इस अवसर पर बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह, मझिआंव थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो, बीडीओ कनक, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी, एसआई मृत्युंजय कुमार राय, एएसआई प्रसिद्ध पासवान, पॉल पसकल एक्का सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।
रन फॉर यूनिटी के माध्यम से सभी ने देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लिया।











