स्थानीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने फीता काटकर किया शुभारंभ, व्यवसायियों को दिए सहयोग के आश्वासन
मझिआंव (गढ़वा), प्रतिनिधि:
नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत मझिआंव मेन रोड स्थित ‘मुस्कान एंटरप्राइजेज’ मोबाइल दुकान का शुभारंभ गुरुवार को स्थानीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर वे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
उद्घाटन के बाद विधायक श्री सिंह ने कहा, “मैं क्षेत्र के सभी व्यवसायियों के साथ खड़ा हूं। जहाँ भी व्यापारिक हित में कोई कार्य हो, मुझे सूचना मिले, तो मैं यथासमय सहयोग के लिए उपलब्ध रहूंगा।”
दुकान के प्रोपराइटर रमेश प्रसाद द्वारा मुख्य अतिथि विधायक श्री सिंह एवं राधा कृष्ण मंदिर के महंत केशव नारायण दास को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग:
इस अवसर पर महंत केशव नारायण दास, नगर पंचायत अध्यक्ष (वर्तमान) सुमित्रा देवी, सांसद प्रतिनिधि शोभा जयसवाल, मारुति नंदन सोनी, विधायक प्रतिनिधि वीरेंद्र सोनी, प्रोपराइटर रमेश प्रसाद, संजय कमलापुरी, विजय जायसवाल, नीरज कमलापुरी, चंदन कमलापुरी, खुशी जायसवाल, प्रसाद साव, नागेंद्र सिंह, आनंद जायसवाल सहित अन्य व्यापारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।











