Location: Manjhiaon
मझिआंव (गढ़वा): नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत पुरानी अस्पताल के सामने स्थित न्यूटन कंप्यूटर क्लासेज में ADCA (एडवांस्ड डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन) कोर्स पूरा करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। निदेशक अमित कुमार मेहता द्वारा अतिथियों और मीडिया प्रतिनिधियों को अंगवस्त्र और पेन देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि मंझिआंव थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो, अंचल पदाधिकारी प्रमोद कुमार, नीलाम्बर पीताम्बर विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य सीएस दुबे, वेद प्रकाश शर्मा, पत्रकार संघ अध्यक्ष अखिलेश ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
कंप्यूटर कोर्स में टॉप करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान पर सारिका कुमारी, द्वितीय पर नैंसी कुमारी और तृतीय स्थान पर स्वाति सिंह रहीं। टॉप टेन छात्रों को प्रमाण पत्र, मेडल और शील्ड प्रदान किया गया।
थाना प्रभारी और अंचल पदाधिकारी ने कंप्यूटर शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। निदेशक अमित कुमार मेहता ने घोषणा की कि जिन छात्रों के माता-पिता नहीं हैं, उन्हें संस्थान द्वारा 100% नि:शुल्क कंप्यूटर शिक्षा दी जाएगी।
कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे











