Location: पलामू
मेदिनीनगर। शहर थाना क्षेत्र के बैरिया टीवी टावर के पास सोमवार की शाम एक व्यक्ति के ऊपर विशाल पीपल का पेड़ गिर गया। जिसके कारण व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान शहर थाना क्षेत्र के हाउसिंग कलोनी सत्संग भवन मंदिर रोड निवासी बलकेश मेहता के पुत्र सुधीर कुमार मेहता उम्र 40 वर्ष के रूप में की गई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर टिओपी 3 प्रभारी अजय कुमार गुप्ता और टाइगर मोबाइल के जवान परवेज खान घटनास्थल पर पहुंचकर घायल सुधीर कुमार मेहता को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। जहा इलाज के बाद भी घायल व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर घायल के परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में घायल सुधीर कुमार मेहता का इलाज करवा रहे हैं।











