Location: पलामू
मेदिनीनगर।पलामू एसपी के निर्देश पर पुलिस जवान धीरज द्विवेदी ने मानवता का परिचय देते हुए एक गरीब बच्ची को ब्लड देकर उसे जीवन दान देने का काम किया है। मालूम हो कि हमीदगंज मोहल्ला निवासी नागेंद्र नाथ तिवारी की पुत्री आकांक्षा कुमारी उम्र 17 वर्ष को ब्लड की कमी थी परिजनों ने उसे मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। भर्ती होने के दौरान चिकित्सकों ने आकांक्षा कुमारी के परिजनों को एक यूनिट ए पॉजिटिव ब्लड उपलब्ध कराने को कहा था। ब्लड कहां से उपलब्ध हो इसे लेकर आकांक्षा कुमारी के पिता और परिजन काफी परेशान और चिंतित थे। परिजन ब्लड की तलाश में इधर-उधर भटक रहे थे इसके बाद भी उन्हें ब्लड उपलब्ध नहीं हो पा रहा था।इसी बीच किसी व्यक्ति के माध्यम से आकांक्षा के परिजनों को पुलिस मेंस एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष विक्रांत दुबे से संपर्क हुआ। विक्रांत दुबे ने पलामू एसपी से आदेश लेकर बच्ची को ब्लड देने के लिए पुलिस जवान धीरज द्विवेदी से आग्रह किया। विक्रांत दुबे के आग्रह पर पुलिस जवान धीरज द्विवेदी स्वेक्षापूर्ण मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर गरीब बच्ची के लिए ब्लड डोनेट किया। ब्लड चढ़ाने के बाद आकांक्षा कुमारी की हालत में सुधार हुआ है।इस नेक काम के लिए परिजनों ने पलामू पुलिस को धन्यवाद दिया है।मौके पर पुलिस मेंस एसोसिएशन उपाध्यक्ष जयप्रकाश पुरी और केंद्रीय सदस्य मोहम्मद इसराइल मुख्य रूप से मौजूद थे।











