गायत्री शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा को लेकर तैयारियां जोरों पर

Location: Manjhiaon

मझिआंव (प्रतिनिधि)। नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत चंद्री स्थित गायत्री शक्तिपीठ परिसर में आगामी गुरु पूर्णिमा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए गायत्री परिवार के महिला मंडल सहित सभी सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

शक्तिपीठ परिसर में माता की सजावट, श्रृंगार तथा पूजन व्यवस्था को लेकर बारीकी से तैयारियां की जा रही हैं। मां सरस्वती, मां लक्ष्मी, भगवान शंकर, श्रीराम शर्मा आचार्य और वंदनीय माता की तस्वीरों की विशेष सजावट की जा रही है। अन्य धार्मिक अनुष्ठानों की रूपरेखा भी तय कर ली गई है।

कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता चौरसिया, धर्मशिला देवी, सारों देवी, सोनम कमलापुरी, प्रखंड समन्वयक नागेंद्र सिंह, आनंद विश्वकर्मा समेत कई सदस्य तन-मन से जुटे हैं।

प्रखंड समन्वयक नागेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर 50 श्रद्धालुओं को दीक्षा देने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने बताया कि यह आयोजन आध्यात्मिक जागरूकता और आत्मविकास को समर्पित रहेगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!