26 वर्षों से फरार वारंटी गिरफ्तार, नगर उंटारी पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Location: Shree banshidhar nagar


बंशीधर नगर: नगर उंटारी थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव निवासी 43 वर्षीय बिनोद राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। बिनोद राम, भानु राम का पुत्र है, जिसके विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा जीआर संख्या 52/2000 एवं 2790/14 में गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया गया था।
पुलिस के अनुसार बिनोद राम पिछले 26 वर्षों से फरार चल रहा था। वह लंबे समय से सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में छिपकर रह रहा था, जिसके कारण मामला लंबित था और उसका निष्पादन नहीं हो पा रहा था।
थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि यह नगर उंटारी थाना एवं न्यायालय से संबंधित सबसे पुराने लंबित मामलों में से एक था। सोमवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वारंटी अपने पैतृक गांव पुरैनी स्थित घर पहुंचा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके घर पर छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद 22 जून 2026 को आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने इसे लंबे समय से लंबित मामले के सफल निष्पादन के रूप में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    ब्रेकिंग न्यूज: सड़क हादसे में 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

    ब्रेकिंग न्यूज: सड़क हादसे में 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

    प्रशासनिक खबरें

    प्रशासनिक खबरें

    कारगिल शहीद युगम्बर दीक्षित की शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

    कारगिल शहीद युगम्बर दीक्षित की शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

    बरडीहा पुलिस ने कस्तूरबा विद्यालय में चलाया जागरूकता अभियान

    बरडीहा पुलिस ने कस्तूरबा विद्यालय में चलाया जागरूकता अभियान

    मुहर्रम चंदा को लेकर विवाद, मारपीट में मां-बेटा घायल, मामला मेराल थाना पहुंचा

    26 वर्षों से फरार वारंटी गिरफ्तार, नगर उंटारी पुलिस को मिली बड़ी सफलता

    26 वर्षों से फरार वारंटी गिरफ्तार, नगर उंटारी पुलिस को मिली बड़ी सफलता
    error: Content is protected !!