मझिआंव में दो दिन से बिजली गायब, उमस और पानी की किल्लत से लोग परेशान

Location: Manjhiaon

मझिआंव (गढ़वा): मझिआंव प्रखंड में गुरुवार से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है, जिससे क्षेत्र के उपभोक्ता पिछले दो दिनों से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। बिजली संकट के कारण न सिर्फ घरेलू कार्य बाधित हो रहे हैं, बल्कि व्यापारिक गतिविधियां भी बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। भीषण उमस भरी गर्मी में लोगों को रात्रि विश्राम में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

बिजली आपूर्ति ठप होने से पानी की आपूर्ति भी बाधित हो गई है, जिससे पीने के पानी की किल्लत समेत अन्य आवश्यक कामों पर भी असर पड़ा है। स्थानीय लोगों ने अविलंब बिजली बहाल करने की मांग की है।

इस संबंध में बिजली विभाग के कनीय अभियंता महादेव ने बताया कि मझिआंव प्रखंड के करमडीह दोहर क्षेत्र में 33 हजार वोल्ट की लाइन का पोल गिर गया है। मरम्मत कार्य जारी है और उम्मीद है कि शुक्रवार देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!