Location: पलामू

वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा योध सिंह नामधारी महिला कॉलेज में चलाया गया जागरूकता अभियान

मेदिनीनगर।योध सिंह नामधारी महिला कॉलेज मेदिनीनगर में वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट और महिला कॉलेज की NSS ईकाई के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को सैकड़ों छात्राओं के बीच मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता, रक्तदान जागरूकता और साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया ।कार्यक्रम का आरंभ प्राचार्या मोहिनी गुप्ता, सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार, विवेक वर्मा , संस्था की सचिव शर्मिला वर्मा, राखी सोनी , स्नेहा ओझा, अनामिका सिंह और प्रोफेसर सुप्रिया ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित करके किया ।उसके बाद ट्रस्ट की सचिव शर्मिला वर्मा ने मासिक धर्म स्वच्छता पर बोलते हुए कहा कि ” सिर्फ 12% महिलाएं ही सेनेटरी पैडस का इस्तेमाल करती हैं जो कि बहुत ही चिंतनीय है।पीरियड्स के दौरान अच्छी क्वालिटी के सेनेटरी पैडस का इस्तेमाल करें,और हर तीन घंटे पर इसे बदलें “।तत्पश्चात स्नेहा ओझा ने छात्राओं को रक्तदान पर जागरूक करते हुए कहा कि ” आप सबको रक्तदान अवश्य करना चाहिए इससे कोई कमजोरी नहीं आती ।बहुत जल्दी ही फिर से रक्त बन जाता है ।साल में तीन बार रक्तदान किया जा सकता है ,अगर आप एनीमिक नहीं हैं तो ” !रक्तदान महादान पर राखी सोनी ने भी अपने विचार रखे और छात्राओं को प्रेरित किया का आप सब भी रक्तदान के लिए आगे आएं।तत्पश्चात साइबर सुरक्षा सत्र की शुरुआत करते हुए अभिषेक तिवारी ने कहा कि किसी को भी ओटीपी न बताएं, कोई भी लिंक टच न करें और न ही अनजाने व्हाट्सएप वीडियो कॉल रिसीव करें।एआई के दौर में बहुत सारे साइबर क्राइम आसानी से हो रहे हैं जिससे बचना बहुत जरूरी है ।शहर थाना के सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने साइबर क्राइम करने पर दंड के प्रावधान की जानकारी दी और फ्रॉड होने पर 1930 नंबर पर सूचित करने की सलाह दी ।साथ ही कहा कि केवाइसी अपडेट के नाम पर भी साइबर फ्रॉड होता है ।लालच में जो पड़ेगा उसे साइबर क्राइम का शिकार होना पड़ सकता है इसलिए इससे बचें।सौभाग्य सृजन ने इस विषय पर बोलते हुए कहा कि हर रोज साइबर क्राइम के नये नये तरीके डेवलप हो रहे हैं इसलिए बिल्कुल सावधान रहें ,आपकी सुरक्षा आपके हाथ है ।सावधानीपूर्वक मोबाइल फोन का इस्तेमाल करें।प्राचार्या मोहिनी गुप्ता ने कहा कि हमारे कॉलेज में तरह तरह के जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं इस क्रम में यह अभियान मील का पत्थर साबित होगा।धन्यवाद ज्ञापन विवेक वर्मा ने किया ।अंत में राखी सोनी के नेतृत्व में राष्ट्रगान आयोजित हुआ। इस अवसर पर आज लक्ष्य श्रेष्ठ, अनामिका सिंह,संस्था के संरक्षक पंकज लोचन, डॉक्टर मिनी टुडू ,सौभाग्य सृजन, स्नेहा ओझा, चंद्र प्रकाश ओझा और सैकड़ों छात्राएं उपस्थित थीं। मंच संचालन डॉक्टर सुप्रिया सोनालिका ने किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!