25–26 दिसंबर को होगी बृज बिहारी पाठक स्मृति वॉलीबॉल लीग–2025, तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न

Location: Garhwa



गढ़वा : वॉलीबॉल संघ गढ़वा के तत्वावधान में 25 दिसंबर से 26 दिसंबर तक आयोजित होने वाली दो दिवसीय बृज बिहारी पाठक स्मृति वॉलीबॉल लीग–2025 की तैयारियों को लेकर रविवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक सहीजना स्थित वॉलीबॉल संघ गढ़वा के कार्यालय में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता ओलंपिक संघ के अध्यक्ष श्री शैलेंद्र कुमार पाठक ने की।
बैठक में सर्वप्रथम जिले की टीमों के पंजीकरण की स्थिति की समीक्षा की गई। तकनीकी टीम द्वारा जानकारी दी गई कि अब तक बालकों की कुल 12 टीमें और बालिकाओं की 6 टीमों का पंजीकरण हो चुका है। आयोजकों ने जिले की इच्छुक टीमों को अवसर देते हुए पंजीकरण की तिथि को 23 दिसंबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
लीग मैच तीन ग्रुप में आयोजित किए जाएंगे। एक ग्रुप बालिका टीमों के लिए, जबकि शेष दो ग्रुप सीनियर पुरुष और जूनियर बालक टीमों के लिए निर्धारित किए गए हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ 25 दिसंबर को सुबह 11:30 बजे किया जाएगा, जबकि इसका समापन 26 दिसंबर को संध्या 3:30 बजे होगा।
दो दिवसीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष नवीन कुमार पाठक, सचिव ओम प्रकाश तिवारी और कोषाध्यक्ष प्रणव कुमार बनाए गए हैं। वहीं उपाध्यक्ष के रूप में रवि कुशवाहा (पुलिस मेंस एसोसिएशन), श्याम नारायण पांडे और विवेक तिवारी को जिम्मेदारी दी गई है।
सह सचिव के रूप में श्री प्रकाश यादव (पुलिस मेंस एसोसिएशन), पंकज मिश्रा और शैलेश नंदन सिन्हा को शामिल किया गया है। स्वागत समिति के अध्यक्ष संजीव पांडे बनाए गए हैं, जबकि समिति के सदस्य के रूप में धीरेन्द्र पासवान (पुलिस मेंस एसोसिएशन), ओमप्रकाश चौबे और अरविंद दुबे को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंच संचालन की जिम्मेदारी कमलेश पांडे और विशाल पांडे को दी गई है।
मैच संचालन के लिए तकनीकी पदाधिकारी के रूप में विकास तिवारी, प्रशांत ओझा और संजय कुमार को नियुक्त किया गया है। खिलाड़ियों के भोजन और आवासन की जिम्मेदारी अंशु दुबे और समर राजा को सौंपी गई है। वहीं रेफरी की भूमिका में कुलदीप कुमार गोंड, प्रशांत कुमार ओझा, संजय कुमार और समर राजा रहेंगे। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में बबलू कुमार और आदित्य पांडे को शामिल किया गया है।
आयोजन समिति और वॉलीबॉल संघ के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि यह प्रतियोगिता जिले के उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करेगी और गढ़वा जिले में वॉलीबॉल खेल को नई पहचान

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!