24वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता: शांति निवास हाई स्कूल व बीएनटी संत मैरी फाइनल में

Location: Garhwa

गढ़वा। जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के तत्वावधान में आयोजित 24वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता (बालिका वर्ग) के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें शांति निवास हाई स्कूल और बीएनटी संत मैरी ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।
गोविंद हाई स्कूल मैदान में खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में ज्ञान निकेतन बेलचम्पा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में सात विकेट खोकर मात्र 53 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शांति निवास हाई स्कूल की टीम ने लक्ष्मी के 17 रन और अनुराधा के 8 रन के योगदान से छह गेंद शेष रहते चार विकेट से मैच जीत लिया।
दूसरे सेमीफाइनल में आर के पब्लिक स्कूल ने टॉस जीतकर बीएनटी संत मैरी को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। आर के पब्लिक स्कूल की गेंदबाज हेमलता ने तीन विकेट और अंशु ने दो विकेट लिए, जिसके बावजूद बीएनटी संत मैरी की टीम 51 रन पर सिमट गई। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी आर के पब्लिक स्कूल की पूरी टीम 30 रन पर ही ढेर हो गई। बीएनटी संत मैरी की ओर से सौम्या ने चार विकेट और स्वेता ने दो विकेट लिए।
परमेश्वरी प्लेयर ऑफ द डे का पुरस्कार शांति निवास हाई स्कूल की लक्ष्मी एवं बीएनटी संत मैरी की सौम्या को प्रदान किया गया। यह पुरस्कार प्रतियोगिता के सदस्य सह पूर्व खिलाड़ी नवनीत शुक्ला, पंकज सोनी, संजीव सिंह एवं अनूप त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से दिया।
इस अवसर पर नवनीत शुक्ला ने कहा कि प्रतियोगिता में सभी टीमों की खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया है। लड़कियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन सही मार्गदर्शन और अवसर के अभाव में उनकी प्रतिभा निखर नहीं पाती। जिला क्रिकेट संघ को प्रतिभागियों को आगे बढ़ने के लिए उचित अवसर उपलब्ध कराना चाहिए।
मौके पर प्रतियोगिता के सचिव आनंद सिन्हा, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दुबे, अभिषेक द्विवेदी, मनीष उपाध्याय, गौरव दुबे, नैतिक, मोहसिन अंसारी, नमन, प्रिंस खान सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!