
Location: Meral
मेराल: मेराल प्लस टू इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट कला संकाय की परीक्षा में इस बार छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष तीनों स्थान हासिल किए हैं।
इसमें प्रथम स्थान पल्लवी कुमारी ने प्राप्त किया है। वे राजेश्वर प्रसाद की पुत्री हैं और मेराल की निवासी हैं। उन्होंने 81.80% अंक प्राप्त किए हैं। द्वितीय स्थान पर रहीं आरती कुमारी, जिनके पिता गणेश ठाकुर हैं। उन्होंने 75.80% अंक प्राप्त कर यह स्थान हासिल किया। वहीं, तृतीय स्थान पर रहीं कुमारी सुमन शर्मा, जिन्होंने 74.40% अंक प्राप्त किए। वे देवेंद्र शर्मा की पुत्री हैं और मेराल निवासी हैं।
विद्यालय के प्राचार्य लालता पटेल ने जानकारी दी कि इस वर्ष इंटर की परीक्षा में कुल 182 विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जिसमें से 176 विद्यार्थी सफल हुए। विद्यालय का कुल सफलता प्रतिशत 96.70% रहा, जो कि उत्कृष्ट प्रदर्शन को दर्शाता है।