Location: Manjhiaon
मझिआंव (प्रतिनिधि)। प्रखंड क्षेत्र के शिवेसर चंद्रवंशी डिग्री कॉलेज (एससीडी कॉलेज) में सत्र 2025-29 के लिए बीए, बीएससी, बीकॉम तथा सत्र 2025-27 के लिए एमए, एमकॉम और एमएससी के तीनों संकायों में नामांकन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक छात्र-छात्राएं प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक कॉलेज में जाकर नामांकन करा सकते हैं।
कॉलेज के प्राचार्य संजीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एससीडी कॉलेज की स्थापना वर्ष 2007 में की गई थी। तब से अब तक यह कॉलेज शिक्षा के क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहा है और यहां से पढ़े कई छात्र-छात्राएं आज विभिन्न उच्च पदों पर कार्यरत हैं।
कॉलेज में तीनों संकायों के लिए योग्य और अनुभवी प्रोफेसरों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य कराया जा रहा है। साथ ही छात्र-छात्राओं को विभिन्न सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिनमें छात्रवृत्ति योजना, सभी छात्राओं के लिए सावित्रीबाई फुले योजना, प्रयोगशाला, पुस्तकालय तथा एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) की सुविधा शामिल है।











