तेली साहू समाज की विचार गोष्ठी में सामाजिक न्याय और संगठन पर जोर, प्रदीप गुप्ता बने जिलाध्यक्ष

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर: तेली साहू समाज संघर्ष समिति (टीएसफोर) की एक विचार गोष्ठी का आयोजन रविवार को भवनाथपुर में किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ समाजसेवी सुरेन्द्र गुप्ता ने किया। गोष्ठी में टीएसफोर के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील साहू मुख्य अतिथि और प्रदेश अध्यक्ष संजय स्नेही विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सर्वसम्मति से प्रदीप गुप्ता को गढ़वा जिला इकाई का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा, “राजनीतिक चेतना और सामाजिक एकजुटता के अभाव के कारण समाज निरंतर पिछड़ता जा रहा है। इससे मुक्ति का मार्ग केवल सामाजिक न्याय की मजबूत लड़ाई से ही निकल सकता है। समाज को संगठित कर इस दिशा में ठोस प्रयास करने होंगे।”

प्रदेश अध्यक्ष संजय स्नेही ने कहा, “जब तक समाज किसी भी प्रकार के शोषण और दोहन के विरुद्ध संगठित होकर आवाज नहीं उठाएगा, तब तक हमारी पहचान और अहमियत को कोई नहीं समझेगा। हमें अपनी सामाजिक शक्ति का एहसास कराना होगा।”

गोष्ठी में सुरेन्द्र गुप्ता, प्रदीप गुप्ता के अलावा राम भजन गुप्ता, दिनदयाल साहू, सुदेश्वर साहू, बजरंगी साहू, बबन साव, पूर्व मुखिया बैजू साव, मनोरंजन गुप्ता, प्रेमलाल गुप्ता, जीवधन साहू, उज्जवल साहू, राजेश गुप्ता, अनिल गुप्ता, विजय गुप्ता, नेमचंद साह, वागेश्वर गुप्ता, रामप्रसाद गुप्ता, कामेश्वर साह, रमेश साह, रामनाथ साह, जयप्रकाश गुप्ता, मणिकांत गुप्ता, राम लखन गुप्ता, धर्मेन्द्र गुप्ता, अखिलेश साह, लालु प्रसाद गुप्ता, नंदु साव, धर्मदेव साह, विरेन्द्र गुप्ता, दुधेश्वर साह, बिरबल साह, पारसनाथ साह सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!