भाजपा नेता भगत दयानंद यादव की पत्नी की मौत पर मंडल कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, शोक की लहर

Location: सगमा

सगमा (गढ़वा)। भाजपा के वरिष्ठ नेता भगत दयानंद यादव की धर्मपत्नी वंदना देवी की दर्दनाक मौत पर सगमा मंडल के कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे मंडल क्षेत्र में इस घटना से शोक की लहर है।

गौरतलब है कि भाजपा के लोकप्रिय नेता भगत दयानंद यादव की 46 वर्षीय पत्नी वंदना देवी की मौत गुरुवार की शाम बिजली करंट की चपेट में आने से हो गई थी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, गुरुवार शाम उनके घर की बिजली लाइन में खराबी आ गई थी। इसी दौरान वंदना देवी खुद प्लास लेकर तारों से कार्बन हटाने का प्रयास कर रही थीं, तभी एक विद्युत चालित तार अचानक टूटकर उन पर गिर गया। करंट की चपेट में आते ही घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

इस दर्दनाक हादसे की खबर जब सगमा मंडल में पहुंची, तो भाजपा कार्यकर्ता स्तब्ध रह गए और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार यादव, महामंत्री धर्मजीत यादव, बबलू ठाकुर, राजेश बैठा, रविरंजन यादव, सखीचंद प्रजापति, राजेंद्र प्रसाद यादव, राजेश जयसवाल, सोनू जयसवाल, निर्जय बैठा, लालू कुशवाहा, संतोषी कुशवाहा, धनंजय यादव, राम प्रताप यादव और अरुण यादव सहित कई कार्यकर्ताओं ने शोक जताते हुए मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!