Location: पलामू
11 कन्याओं का निःशुल्क सामूहिक विवाह होगा संपन्न
मेदिनीनगर।अखिल भारतवर्षीय चन्द्रवंशी क्षत्रिय महासभा, पलामू द्वारा आयोजित जरासंध जयंती सह चन्द्रवंशी मिलन समारोह का आयोजन आगामी 23 नवंबर 2025, रविवार को होना निश्चित है। कार्यक्रम का शुभारंभ मेदिनीनगर के शिवा जी मैदान में सुबह 10 बजे से होगा।जरासंध पूजा समिति के अध्यक्ष सैलेंद्र कुमार शैलू और अखिल भारतवर्षीय चन्द्रवंशी क्षत्रिय महासभा के पलामू जिला अध्यक्ष बिक्की चंद्रवंशी ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि समारोह की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।उन्होंने बताया की इस वर्ष समारोह को विशेष रूप से भव्य रूप दिया गया है। कार्यक्रम के दौरान 11 कन्याओं का निःशुल्क सामूहिक विवाह समारोह भी सम्पन्न किया जाएगा, जिसके लिए सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कर ली गई हैं। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति की संभावना है।
समारोह में सांस्कृतिक गौरव को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन रखा गया है, जिसमें बिहार व स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।उन्होंने अपने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।मौके पर राजेश चंद्रवंशी,संजय चंद्रवंशी सहित अन्य लोग कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे।












