
Location: कांडी
कांडी (प्रतिनिधि): कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय कांडी की विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) का पुनर्गठन अब 8 मई 2025 को किया जाएगा। पहले यह प्रक्रिया 5 मई 2025 को निर्धारित की गई थी, लेकिन टीएनए (TNA) व विद्यालय प्रमाणीकरण कार्यक्रम के कारण इसे स्थगित कर नई तिथि निर्धारित की गई है।
प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सह समन्वयक, प्रखंड संसाधन केंद्र कांडी ने जानकारी दी कि राज्य परियोजना निदेशक, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के पत्रांक SMC/05/123/2014 पार्ट फाइल/1105 दिनांक 22.03.2024 के आलोक में यह निर्णय लिया गया है।
गौरतलब है कि विद्यालय प्रबंधन समिति का 3 वर्षों का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है, जिसके फलस्वरूप इसका पुनर्गठन आवश्यक है। अब यह प्रक्रिया 8 मई को संपन्न होगी।