Location: Bhavnathpur

पीएम किसान से किसानों के सैकड़ो किसानों ने प्रखंड कार्यालय पर किया धरना प्रदर्शन

बिशुनपुरा(गढ़वा):- बिशुनपुरा प्रखंड के हजारों किसानों के पीएम किसान सम्मान निधी योजना से नाम कट जाने से समाजसेवी बलराम पासवान के नेतृत्व में सैकड़ो किसानों ने प्रखंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने प्रशासन पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया है। धरना के दौरान समाजसेवी बलराम पासवान ने कहा कि दस दिन पूर्व जिम्मेवार प्रतिनिधि के द्वारा फर्जी किसानों द्वारा पीएम किसान का लाभ लेने का आरोप लगाया गया है। जिसके बाद से फर्जी किसानों का नाम नही कटा और प्रखंड के योग्य हजारों किसानों का नाम कट गया। जिसका मैसेज मोबाइल में भी आया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल में होली का त्योहार आएगा। लेकिन किसानों के खाते में पैसा नही आने के कारण त्योहार भी फीका हो गया है। उन्होंने कहा कि बिना सत्यापन किये अचंल अधिकारी ने हजारों किसानों का नाम सूची से हटा दिया है। जिसके कारण सभी किसान काफी परेशान हैं। इस दौरान किसानों ने बलराम पासवान के अगुआई में स्थानीय किसानों लाभुकों का पुनः नाम जोड़ने हेतु अंचल अधिकारी राजेश कुमार को उपायुक्त के नाम से मांग पत्र सौंपा है। मांग पत्र में दर्शाया है कि कुछ जनप्रतिनिधि के द्वारा शोशल मीडिया के माध्यम के फर्जी किसान होने का आवाज उठाया गया था। जिसके बाद स्थानीय हजारों किसानों का नाम काट दिया गया। नाम कट जाने से हजारो किसान जनप्रतिनिधि से उदासीन हैं। उपायुक्त से किसानों का नाम पुनः जोड़ने का आग्रह किया है। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि किसानों का नाम कटने से घबराने की जरूरत है। इसको लेकर एक कमिटी के गठन किया गया है। ग्राम स्तर पर योग्य किसानों का सत्यापन कर नाम जोड़ा जाएगा।

Loading

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Ritesh Kumar Dwivedi

    Location: Bishunpura Ritesh Kumar Dwivedi is reporter at आपकी खबर News from Bishunpura

    News You may have Missed

    मेराल में अकीदत और अमन के साथ अदा की गई बकरीद की नमाज, वतन की सलामती की मांगी गई दुआ

    मेराल में अकीदत और अमन के साथ अदा की गई बकरीद की नमाज, वतन की सलामती की मांगी गई दुआ

    मस्जिदों और ईदगाहों में अकीदत के साथ अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज

    मस्जिदों और ईदगाहों में अकीदत के साथ अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज

    पारिवारिक विवाद में विवाहिता ने की आत्महत्या, मायके वालों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

    पारिवारिक विवाद में विवाहिता ने की आत्महत्या, मायके वालों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

    ईद-उल-अजहा की नमाज अकीदत के साथ अदा, विधायक व प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया जायजा

    ईद-उल-अजहा की नमाज अकीदत के साथ अदा, विधायक व प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया जायजा

    बकरीद की दिल से मुबारकबाद, इंसानियत और भाईचारे का बना रहे एहसास-मिथिलेश ठाकर

    बकरीद की दिल से मुबारकबाद, इंसानियत और भाईचारे का बना रहे एहसास-मिथिलेश ठाकर

    शुद्ध पर्यावरण के लिए एकल विद्यालयों में चला व्यापक पौधारोपण अभियान

    शुद्ध पर्यावरण के लिए एकल विद्यालयों में चला व्यापक पौधारोपण अभियान
    error: Content is protected !!