18 जुलाई से शुरू होगी गढ़वा जिला अंतर स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता

Location: Garhwa


गढ़वा, प्रतिनिधि। जिले में फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 18 जुलाई से गढ़वा फुटबॉल स्टेडियम में जिला अंतर स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा तय की गई।
प्रतियोगिता अंडर-12 एवं अंडर-15 आयु वर्ग में बालक एवं बालिका वर्ग के लिए आयोजित होगी। इसमें सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। प्रत्येक विद्यालय को अपने लेटर पैड पर 18 खिलाड़ियों की टीम के साथ एक कोच एवं एक मैनेजर का नाम देना होगा। सभी खिलाड़ियों का आधार नंबर एवं पेन (PEN) नंबर देना भी अनिवार्य होगा।
प्रतियोगिता लीग प्रणाली के आधार पर खेली जाएगी। अंडर-15 बालक एवं बालिका वर्ग के लिए प्रवेश शुल्क 1600 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि अंडर-12 बालक एवं बालिका वर्ग के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा।
बैठक में प्रतियोगिता के संचालन के लिए आयोजन समिति के गठन का निर्णय लिया गया। जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के सचिव मदन प्रसाद केशरी को समिति का गठन कर इसकी सूचना देने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के सचिव मदन प्रसाद केशरी, उपाध्यक्ष सुशील केशरी, आनंद कुमार सिन्हा, कमलेश कुमार दुबे, प्रिंस सोनी, अभिषेक द्विवेदी एवं राहुल साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    तालाब में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत

    खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर किया सम्मानित

    खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर किया सम्मानित

    शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी सोमनाथ प्रसाद अरुण

    शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी सोमनाथ प्रसाद अरुण

    15 सितंबर तक जमा करें फॉर्म-6, 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम

    15 सितंबर तक जमा करें फॉर्म-6, 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम

    शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर वेतन रोकने का निर्देश

    शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर वेतन रोकने का निर्देश

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार
    error: Content is protected !!