15 सूत्री मांगों को लेकर भाकपा माले का सगमा प्रखंड मुख्यालय पर धरना, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

Location: सगमा

सगमा (गढ़वा): भाकपा माले के तत्वावधान में शुक्रवार को सगमा प्रखंड मुख्यालय परिसर में 15 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरना के बाद कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित 15 सूत्री मांगपत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को सौंपा।
सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के जिला कमेटी सदस्य कामेश्वर विश्वकर्मा ने कहा कि सगमा प्रखंड अत्यंत गरीब, पिछड़ा एवं आदिवासी बहुल क्षेत्र है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में गरीबों की जमीन पर बड़े पैमाने पर कब्जा किया गया है तथा सरकारी योजनाओं की राशि का बंदरबांट हो रहा है। उन्होंने कहा कि गरीबों के अधिकारों पर बिचौलियों का कब्जा बढ़ता जा रहा है और प्रशासन इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहा है।
मांगपत्र में सामंती एवं कॉरपोरेट ताकतों के माध्यम से जमीन की लूट पर रोक लगाने, सगमा, पुतूर और दुसैया क्षेत्र की कथित रूप से कब्जाई गई जमीन वापस कराने, अबुआ आवास एवं कुआं निर्माण योजनाओं में हो रही अनियमितताओं पर रोक लगाने, मनरेगा के तहत 200 दिनों का रोजगार तथा 600 रुपये प्रतिदिन मजदूरी सुनिश्चित करने सहित कुल 15 मांगें शामिल हैं।
धरना-प्रदर्शन में दिलीप गुप्ता, कर्मदेव सिंह, रामचंद्र उरांव, सुनेश्वर यादव, गजन बैठा, नथु राम, सुरेश राम सहित बड़ी संख्या में भाकपा माले के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    नागपंचमी पर राजा पहाड़ी शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, ऐतिहासिक भीड़ में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

    नागपंचमी पर राजा पहाड़ी शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, ऐतिहासिक भीड़ में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

    शंकर प्रताप देव इंटर कॉलेज में चोरी, मुख्य द्वार समेत कई कमरों के ताले तोड़े

    शंकर प्रताप देव इंटर कॉलेज में चोरी, मुख्य द्वार समेत कई कमरों के ताले तोड़े

    हासनदाग में नाग पंचमी पर निकली भव्य कलश यात्रा, शिव मंदिर में हुआ जलाभिषेक

    हासनदाग में नाग पंचमी पर निकली भव्य कलश यात्रा, शिव मंदिर में हुआ जलाभिषेक

    गढ़वा में आज भी जीवंत है नाग पंचमी की अनोखी परंपरा, महावीर झंडे के साथ निकलता है जुलूस

    गढ़वा में आज भी जीवंत है नाग पंचमी की अनोखी परंपरा, महावीर झंडे के साथ निकलता है जुलूस

    नागपंचमी पर भगवान परशुराम परिवार ने किया महाप्रसाद का वितरण काली मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण किया खीर का प्रसाद

    नागपंचमी पर भगवान परशुराम परिवार ने किया महाप्रसाद का वितरण काली मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण किया खीर का प्रसाद

    मझिआंव एवं बरडीहा : तीसरी सोमवारी और नागपंचमी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    मझिआंव एवं बरडीहा : तीसरी सोमवारी और नागपंचमी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    error: Content is protected !!