15 सितंबर तक जमा करें फॉर्म-6, 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम

Location: कांडी


कांडी। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत वैसे युवा, जिनकी उम्र 18 वर्ष पूरी हो चुकी है अथवा 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष पूरी होने वाली है, वे 15 सितंबर तक फॉर्म-6 भरकर संबंधित बीएलओ के पास जमा कर सकते हैं।
कांडी प्रखंड में नए मतदाताओं के फॉर्म-6 भरने की गति फिलहाल काफी धीमी है। इसे लेकर पात्र युवाओं को जागरूक कर जल्द आवेदन जमा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सभी बीएलओ के पास फॉर्म-6 उपलब्ध कराया गया है।
इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी राकेश सहाय ने सभी मुखिया को अपने-अपने पंचायत क्षेत्र में 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके अथवा 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को चिह्नित कर फॉर्म-6 भरने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने पंचायत स्तर पर अधिक से अधिक पात्र युवाओं को अभियान से जोड़ने पर जोर दिया।
राकेश सहाय ने पात्र युवाओं से अपील करते हुए कहा कि जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे बिना देर किए फॉर्म-6 भरकर संबंधित बीएलओ को जमा करें। इससे उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज हो सकेगा और उन्हें मतदाता पहचान पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया पूरी हो सकेगी।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम दर्ज होना प्रत्येक पात्र नागरिक के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए कोई भी योग्य युवा मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। 15 सितंबर अंतिम तिथि है, इसलिए पात्र युवा समय रहते फॉर्म-6 अवश्य जमा करें।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    तालाब में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत

    खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर किया सम्मानित

    खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर किया सम्मानित

    शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी सोमनाथ प्रसाद अरुण

    शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी सोमनाथ प्रसाद अरुण

    15 सितंबर तक जमा करें फॉर्म-6, 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम

    15 सितंबर तक जमा करें फॉर्म-6, 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम

    शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर वेतन रोकने का निर्देश

    शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर वेतन रोकने का निर्देश

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार
    error: Content is protected !!